बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा पुलिस कि गिरफ्त में••••
उत्तराखंड: उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया, "पिछले साल थाना नानकमत्ता की सीमा में बाबा तरसेम सिंह की हत्या हुई थी! जिसके मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को कल रात तरनतारन, पंजाब से गिरफ्तार किया गया। उस पर 2 लाख रुपये का इनाम था! कुछ दिन पहले, मैंने थाना नानकमत्ता के 12 कर्मियों की एक टीम बनाई और सरबजीत सिंह को कल रात तरनतारन से गिरफ्तार किया!
जब उसे उधम सिंह नगर लाया जा रहा था, तो वाहन का टायर फट गया और दुर्घटना हो गई। सरबजीत ने सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार से पिस्तौल छीन ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लग गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा!
पुलिस जवान शुभम सैनी के कंधे में भी गोली लगी है, दुर्घटना के कारण एसएचओ के सिर में चोटें आई हैं और सभी का इलाज चल रहा है!!